पूर्णियाँ /बालमुकुन्द यादव
ब्रजेश ऑटोमोबाइल्स प्रा. लि. ने ऑटोमोबाइल क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए एक माह में 1000 से अधिक महिंद्रा वाहनों का रजिस्ट्रेशन कर नया कीर्तिमान स्थापित किया है। इसके साथ ही कंपनी ने थ्री-व्हीलर सेगमेंट में पैन इंडिया नंबर-1 डीलर बनने का गौरव हासिल किया है। यह उपलब्धि बिहार सहित कोसी-सीमांचल क्षेत्र के लिए भी गर्व का विषय है।वर्ष 1986 में शुरू हुई ब्रजेश ऑटोमोबाइल्स की यात्रा के लगभग चार दशक पूरे होने जा रहे हैं। कंपनी ने इस उपलब्धि का श्रेय ग्राहकों के विश्वास, बेहतर सेवा और पूरी टीम के सामूहिक प्रयास को दिया है।संस्थान के प्रबंध निदेशक ब्रजेश चंद्र मिश्रा ने कहा कि एक माह में 1000 से अधिक वाहनों का रजिस्ट्रेशन केवल बिक्री का आंकड़ा नहीं, बल्कि ग्राहकों के वर्षों से मिले भरोसे का परिणाम है
उन्होंने महिंद्रा एंड महिंद्रा के वरिष्ठ अधिकारियों, बैंकिंग एवं फाइनेंस पार्टनर्स, इंश्योरेंस पार्टनर्स और टीम ब्रजेश के सभी सदस्यों के प्रति आभार जताया।उन्होंने विशेष रूप से महिंद्रा के जीएम राजीव ठाकुर, प्रोडक्ट हेड सत्यप्रकाश एवं अपकंट्री मैनेजर राकेश कुमार सिन्हा के सहयोग और मार्गदर्शन की सराहना की।मिश्रा ने कहा कि इस सफलता में सेल्स, सर्विस, स्पेयर्स, कस्टमर केयर, फाइनेंस, इंश्योरेंस और बैक ऑफिस की पूरी टीम का योगदान है। प्रतिकूल मौसम में भी फील्ड सेल्स कंसल्टेंट्स और ग्रामवीर पार्टनर्स ने ग्राहकों तक पहुंच बनाकर महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।उन्होंने कहा कि कंपनी इस उपलब्धि को मंजिल नहीं, बल्कि नई शुरुआत मानती है। आने वाले दिनों में बेहतर उत्पाद और उत्कृष्ट ग्राहक सेवा के माध्यम से ग्राहकों का विश्वास और मजबूत करना प्राथमिकता होगी।


Post a Comment