कटिहार जिले के कोढा थाना क्षेत्र के संदलपुर गांव में रविवार को दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है जहां शनिवार को दोपहर 3:00 से लापता 9 वर्षीय बच्ची का शव गांव के ही 500 मीटर दूर एक मकई के खेत से बरामद हुई है।
बच्ची की गला रेत कर हत्या की गई है शव मिलने की सूचना पर पूरे इलाके मे सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते हैं सदर 2 एसडीपीओ रंजन कुमार सिंह के साथ, थाना अध्यक्ष कोढ़ा सुजित कुमार, कोलासी पुलिस शिविर प्रभारी श्रवण कुमार दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। जहां कागजी प्रक्रिया पूर्ण करते हुए शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल भेज दिया।
पुलिस के गहन जांच पड़ताल में एक गमछा बरामद किया गया गमछे के आधार पर घटना को कारित करने वाले की पहचान कर ली गई। जिसे पुलिस ने तत्काल गिरफ्तार कर लिया साथ ही घटना में प्रयुक्त होने वाले हथियार को भी पुलिस ने बरामद कर लिया है। प्रारंभिक जांच में पुलिस को पता लगा की हत्या का आरोपी गांव के ही 14 वर्षीय एक किशोर है जो कुछ दिन पहले किसी अन्य प्रदेश से कम कर अपने गांव संदलपुर लौटा था। चौंकाने वाली बात यह रही की घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी बच्ची के माता-पिता के साथ बच्ची के खोजबीन में मदद करने लगा जिससे उसे पर किसी भी प्रकार का शक नही हो।
वहीं एक किसान द्वारा मक्का खेत मे पानी पटाने के दौरान एक किसान ने शव को देखकर शोर मचाया तब घटनास्थल पर आकर परिजन ने शव की पहँचान की। परिजनों ने आरोप लगाया है की बच्ची के साथ दुष्कर्म जैसी घटना भी घटी है। सीडीपीओ टू रंजन कुमार सिंह ने घटना को लेकर कहा कि बच्ची का शव मिला है घटना कारित करने वाले का उद्वेदन कर लिया गया है। घटना में प्रयोग होने वाला हथियार को भी पुलिस ने बरामद कर लिया गया है। आरोपी को अभिरक्षा में लेकर गहन पूछताछ की जा रही है ताकि और भी संदिग्ध लोगों का पता चल सके। वहीं घटना को लेकर पूरे मामले की पुलिस के द्वारा जांच पड़ताल करते हुए अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
Post a Comment