Top News

होली को लेकर छापेमारी में 215 लीटर देसी महुआ शराब बरामद

कटिहार। होली पर्व को शांतिपूर्ण एवं नशामुक्त माहौल में संपन्न कराने को लेकर रविवार को कुरसेला पुलिस द्वारा विशेष छापामारी अभियान चलाया गया।जिसके दौरान पुलिस ने 215 लीटर देसी महुआ शराब बरामद करते हुए एक अवैध शराब भट्टी को नष्ट कर दिया ।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, होली के अवसर पर शराबबंदी कानून के सख्ती से पालन को लेकर शराब तस्करों एवं शराबियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में चलाए गए छापेमारी अभियान के दौरान अवैध रूप से संचालित शराब भट्टी को ध्वस्त किया गया। 
यह छापेमारी नवाबगंज, कुरसेला बस्ती, भदैया टोला तथा मिर्जापुर मलेनिया सहित विभिन्न क्षेत्रों में की गई। हालाकि इसमें किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि होली पर्व को लेकर अवैध शराब कारोबार के खिलाफ आगे भी अभियान जारी रहेगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post