Top News

छठ घाट की सफाई करने गए मजदूर की पोखर में डूबने से मौत

छठ पर्व की तैयारी के बीच रविवार को छठ घाट की सफाई करने गए एक मजदूर की पोखर में डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान पवई पंचायत के वार्ड संख्या 10 स्थित मिर्जापुर निवासी दीपनारायण महलदार (28) के रूप में हुई है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।

जानकारी के अनुसार, रविवार दोपहर करीब तीन बजे दीपनारायण यादव होटल के पास स्थित खोखना पोखर में छठ घाट की सफाई करने गया था। इसी दौरान वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया। काफी देर तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की। इसके बाद स्थानीय गोताखोरों की मदद से पोखर में तलाश की गई। काफी मशक्कत के बाद उसे पानी से बाहर निकाला गया।

परिजन आनन-फानन में उसे कोढ़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के चाचा विजय कुमार ने बताया कि उनका भतीजा छठ घाट की सफाई करने गया था, लेकिन कई घंटे बाद भी घर नहीं लौटा। इसके बाद उसकी तलाश शुरू की गई।

दीपनारायण महलदार अपने परिवार का एकमात्र कमाऊ सदस्य था। उसके दो वर्षीय पुत्र के अलावा पत्नी और अन्य परिजनों के सामने अब भरण-पोषण का संकट खड़ा हो गया है। घटना के बाद पत्नी सहित परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। हादसे से पूरे इलाके में शोक की लहर है।

Post a Comment

Previous Post Next Post