Top News

कुरसेला के दियारा क्षेत्र में पुलिस का फ्लैग मार्च, किसानों की सुरक्षा पर जोर


कुरसेला थाना क्षेत्र के लतरा और मलेनिया दियारा इलाके में किसानों की सुरक्षा और अपराध नियंत्रण को लेकर रविवार को पुलिस ने फ्लैग मार्च किया। थानाध्यक्ष राकेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल ने क्षेत्र में मार्च कर किसानों और स्थानीय लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया।

फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस ने अपनी मौजूदगी दर्ज कराते हुए असामाजिक तत्वों को कानून-व्यवस्था बनाए रखने का संदेश दिया। पुलिस ने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में किसी भी तरह की गैरकानूनी गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अपराध करने या शांति व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
दियारा क्षेत्र में बड़ी संख्या में किसान खेती करते हैं। खासकर कलाई की फसल को देखते हुए किसानों की सुरक्षा और फसलों की रखवाली पर जोर दिया जा रहा है। पुलिस की पहल का उद्देश्य खेती के मौसम में किसानों को खेतों तक आने-जाने और फसलों की देखभाल के दौरान सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराना है।

थानाध्यक्ष राकेश कुमार के नेतृत्व में निकाले गए फ्लैग मार्च के माध्यम से पुलिस ने लोगों को भरोसा दिलाया कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने और अपराधियों की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए पुलिस सतर्क है।

Post a Comment

Previous Post Next Post