Top News

शरद पूर्णिमा पर काढ़ागोला घाट में गंगा आरती, चला स्वच्छता अभियान


शरद पूर्णिमा के अवसर पर गंगा समग्र कटिहार (उत्तर बिहार) के स्वयंसेवकों ने काढ़ागोला घाट पर स्वच्छता अभियान चलाया। इसके बाद गंगा पूजन और भव्य आरती का आयोजन किया गया। शंखनाद और ‘हर-हर गंगे, हर-हर महादेव’ के जयकारों से घाट गूंज उठा।

पुरोहित प्रमुख दिवाकर मिश्रा के नेतृत्व में वैदिक विधि-विधान से मां गंगा का पूजन किया गया। इसके बाद 42वीं मासिक गंगा आरती संपन्न हुई।

दिवाकर मिश्रा ने कहा कि सनातन धर्म में शरद पूर्णिमा का विशेष महत्व है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन चंद्रमा अपनी सोलह कलाओं से परिपूर्ण होता है।

गंगा समग्र के जिला संयोजक नवीन चौधरी ‘बाबा’ और जिला सहसंयोजक मनोज साह ने बताया कि काढ़ागोला घाट की स्वच्छता और गंगा संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए संगठन की ओर से प्रत्येक सप्ताह सफाई अभियान चलाया जाता है। वहीं, हर महीने पूर्णिमा पर गंगा पूजन और आरती का आयोजन किया जाता है। इसका उद्देश्य घाट की पुरानी पहचान को पुनर्स्थापित करना और लोगों को गंगा स्वच्छ रखने के लिए प्रेरित करना है।

कार्यक्रम में आरती प्रमुख जीवछ गुप्ता, घाट प्रमुख राजकुमार साह, सुशील राय, सुमन पासवान, मुनिलाल साह, राहुल राज, प्रमोद पासवान, रुदल मंडल, महाराणा मंडल सहित गंगा समग्र के स्वयंसेवक मौजूद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post