मुरलीगंज/मिथिलेश कुमार
मधेपुरा : मुरलीगंज प्रखंड अंतर्गत सिंगियान गाँव में जय बजरंग सपोटिंग क्लब के तत्वावधान में आयोजित 72 वां फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला गुरुवार को जानकीनगर और सिरसिया टीम के बीच खेला गया। फाइनल टूर्नामेंट का उद्घाटन मुख्य अथिति पूर्णिया सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव के द्वारा फीता काटकर किया गया। इस दौरान सांसद पप्पू यादव ने सभी खिलाड़ियों से परिचय प्राप्तकर बेहतर प्रदर्शन करने की शुभकामनाएं दी, सांसद पप्पू यादव के साथ सेल्फी और फोटो खिंचवाने की युवाओं में काफी होड़ देखने को मिला, इस दौरान सांसद पप्पू यादव ने उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए आयोजन समिति के सदस्यों का आभार जताते हुए कहा कि ये लोग धन्यवाद के पात्र है, जिन्होने फुटबॉल टूर्नामेंट का लगातर आयोजन कर रहे है
वही उन्होंने युवाओं से सूखा नशा से बचकर रहने और महिलाओं का सम्मान करने की अपील की, उन्होंने कहा कि उड़ता पंजाब से भी बदत्तर स्थिति बिहार की होती जा रही है, इसलिए सब मिलकर नशे के खिलाफ एक जुट होकर लड़ाई लड़िये और उड़ता बिहार को बचाइए। आयोजन समिति के द्वारा दी गयी जानकारी अनुसार इस टूर्नामेंट में कुल आठ टीमो ने हिस्सा लिया। जिसमे जानकीनगर और सिरसिया की टीम बढ़त के साथ फाइनल में प्रवेश किया, फाइनल मुकाबले में मध्यांतर तक किसी भी टीम को गोल करने में सफलता नही मिली थी। उद्घाटन के मौके पर सांसद प्रतिनिधि कौशल यादव, मुखिया प्रतिनिधि विवेकानंद यादव, सरपंच प्रतिनिधि राजकुमार यादव, प्रशांत यादव, पवन यादव, अमित यादव, गोपीकृष्ण, मुकेश, सन्टू, नीतीश सहित दर्जनो लोग मौजूद रहे।


Post a Comment