Top News

बहेलियास्थान में कुश्ती दंगल का रोमांच, नीरपुर के अबरार आलम बने विजेता

पूर्णियां/सिटी हलचल न्यूज़ 

मीरगंज क्षेत्र के बहेलियास्थान में दुर्गा पूजा के अवसर पर आयोजित दो दिवसीय कुश्ती दंगल चर्चा का विषय बना रहा। प्रतियोगिता में स्थानीय खिलाड़ियों के साथ दूसरे प्रदेशों से आए दो दर्जन से अधिक महिला एवं पुरुष पहलवानों ने अपनी कुश्ती कला और शारीरिक क्षमता का प्रदर्शन किया।

दंगल के अंतिम मुकाबले में धमदाहा प्रखंड के नीरपुर निवासी अबरार आलम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब अपने नाम किया। वहीं, हरियाणा के अंकित पहलवान उपविजेता रहे। दोनों पहलवानों को कप, मेडल और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।

इससे पूर्व प्रतियोगिता का उद्घाटन पूर्व मुखिया मोहम्मद यूनुस उर्फ पूनम और मीरगंज नगर पंचायत के उपमुख्य पार्षद जयप्रकाश पासवान ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। मौके पर मेला समिति के अध्यक्ष प्रदीप यादव और सचिव बालकृष्ण यादव मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन माणिक आलम ने किया।

कुश्ती दंगल के दौरान खेल भावना के साथ सामाजिक सौहार्द और हिंदू-मुस्लिम एकता की झलक भी देखने को मिली। दोनों समुदायों के युवाओं ने मिलकर आयोजन को सफल बनाने में योगदान दिया।आयोजन में मोहम्मद चुनचुन, राहुल आलम, माणिक आलम, मोहम्मद सुल्तान, प्रदीप मंडल, मोहम्मद पिंटू, हीरा खान, मोहम्मद जमीर, साकिब आलम, बिपिन कुमार, विकास कुमार, आसिफ, विकास और नीरज पासवान सहित कई युवाओं ने सक्रिय भूमिका निभाई।

Post a Comment

Previous Post Next Post