Top News

रौतारा बाजार से चोरी की बाइक के साथ दो युवक गिरफ्तार

कटिहार/सिटी हलचल न्यूज़ 

कटिहार जिले के रौतारा बाजार में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चोरी की एक मोटरसाइकिल के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार दोनों युवक चोरी और छिनतई की घटनाओं में आरोपित रहे हैं। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर उन्हें न्यायालय में प्रस्तुत करने के लिए भेज दिया


गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रंजीत यादव, पिता ललन यादव, निवासी नया टोला रौतारा, थाना रौतारा तथा कुंदन बंजारा, पिता मनोहर बंजारा, निवासी नया टोला जुराबगंज, थाना कोढ़ा, जिला कटिहार के रूप में हुई है।पुलिस के अनुसार, दोनों युवकों को चोरी की मोटरसाइकिल के साथ पकड़ा गया। इस कार्रवाई को क्षेत्र में चोरी और छिनतई की घटनाओं पर अंकुश लगाने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है


थानाध्यक्ष के नेतृत्व में हुई कार्रवाई

यह कार्रवाई रौतारा थानाध्यक्ष मन्नू ओझा के नेतृत्व में की गई। पुलिस क्षेत्र में आपराधिक गतिविधियों पर नजर रख रही है और अपराध में संलिप्त लोगों के विरुद्ध कार्रवाई कर रही है। मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है।

Post a Comment

Previous Post Next Post