रौटा थाना क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 19 लीटर 500 मिलीलीटर देसी शराब बरामद की है। इस मामले में मालोपाड़ा गांव निवासी श्री प्रसाद महलदार उर्फ मंहगु महलदार को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शराब जब्त कर आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, रौटा थाना क्षेत्र में अवैध देसी शराब की बिक्री और कारोबार की गुप्त सूचना मिली थी। इसके आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शराब बरामद की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
रौटा थानाध्यक्ष हरि प्रसाद यादव ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।
बिहार में शराबबंदी लागू होने के बाद अवैध शराब के निर्माण, भंडारण, परिवहन और बिक्री पर रोक लगाने के लिए पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप मचा है।
Post a Comment