पूर्णिया। बिहार में शराबबंदी के बीच अकबरपुर थाना क्षेत्र के डुमरा गांव में पुलिस ने छापेमारी कर 71.400 लीटर विदेशी शराब बरामद की। शनिवार की रात हुई कार्रवाई में पुलिस ने कथित शराब विक्रेता मोहन सिंह को गिरफ्तार किया।
अकबरपुर थाना के प्रभारी थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने बताया कि पुलिस को डुमरा गांव में विदेशी शराब की बिक्री किए जाने की गुप्त सूचना मिली थी। सूचना का सत्यापन करने के बाद पुलिस टीम ने छापेमारी की। इस दौरान अलग-अलग ब्रांड की कुल 71.400 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई और एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद रविवार को गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में पूर्णिया भेज दिया। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
बिहार में शराबबंदी के बावजूद अवैध शराब की बिक्री पर रोक लगाने के लिए पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। डुमरा गांव में हुई इस छापेमारी को इसी अभियान के तहत देखा जा रहा है।

Post a Comment