पूर्णिया/सिटी हलचल न्यूज़
साथ ही विद्यालय की कार्यसंस्कृति, अनुशासन और शैक्षणिक वातावरण की भी समीक्षा की।ऑडिट के बाद टीम ने विद्यालय के प्रदर्शन पर संतोष व्यक्त करते हुए शैक्षणिक गुणवत्ता, सुव्यवस्थित कार्यप्रणाली, स्वच्छता, अनुशासन, आधारभूत सुविधाओं, परिवहन, कैफेटेरिया और खेल सुविधाओं की सराहना की। टीम ने शिक्षकों के समर्पण और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों को भी सराहा।इस अवसर पर शिक्षकों के लिए कार्यशाला एवं प्रतिपुष्टि सत्र आयोजित किया गया
जिसमें प्रभावी शिक्षण, विद्यार्थियों की सक्रिय सहभागिता, नवाचारपूर्ण शिक्षण पद्धतियों और शिक्षकों के निरंतर व्यावसायिक विकास पर सुझाव दिए गए।विद्यालय की निदेशक-प्रधानाचार्या पुलोमा नंदी और चेयरमैन डॉ. पीयूष अग्रवाल ने ऑडिट टीम की सकारात्मक प्रतिक्रिया को विद्यालय परिवार के सामूहिक प्रयासों का परिणाम बताया। प्रबंधन ने कहा कि टीम के सुझाव विद्यालय को भविष्य में अपनी कार्यप्रणाली और बेहतर बनाने में मदद करेंगे।
जीडी गोयनका स्कूल, पूर्णिया में जीडी गोयनका स्कूल ग्रुप मुख्यालय, नई दिल्ली की तीन सदस्यीय विशेषज्ञ टीम ने 7 और 8 अक्टूबर को दो दिवसीय वार्षिक ऑडिट किया। ऑडिट के दौरान विद्यालय की शैक्षणिक एवं प्रशासनिक व्यवस्था, आधारभूत संरचना, सुरक्षा, स्वच्छता, परिवहन, कैफेटेरिया, खेल सुविधाओं और विद्यार्थियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का व्यापक मूल्यांकन किया गया।ऑडिट टीम में दल प्रमुख सुश्री रवीण पांडे के साथ सुश्री मोनिका नंदा और सुश्री नलिनी गौतम शामिल रहीं। टीम ने कक्षाओं में प्रत्यक्ष निरीक्षण कर शिक्षण की गुणवत्ता, विद्यार्थियों की सहभागिता और कक्षा प्रबंधन का आकलन किया

Post a Comment