कटिहार/सिटी हलचल न्यूज़
फलका थाना क्षेत्र के गोपालपट्टी गांव की 32 वर्षीय महिला चांदनी देवी का शव शनिवार को बड़कीबाड़ी बहियार स्थित बांस बगान से बरामद हुआ। महिला का शव मिलने की खबर से इलाके में सनसनी फैल गई। पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पति और अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था
जानकारी के अनुसार, चांदनी देवी मवेशियों के लिए चारा लाने बड़कीबाड़ी बहियार गई थी। काफी देर तक घर नहीं लौटने पर परिजनों को चिंता हुई। इसके बाद खेतों और आसपास के इलाकों में उसकी तलाश शुरू की गई, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। अंततः पति सुनील कुमार ने फलका थाना पहुंचकर पत्नी के लापता होने की सूचना पुलिस को दी।इधर, परिजन दोबारा महिला की तलाश में जुटे थे। इसी दौरान बड़कीबाड़ी बहियार स्थित बांस बगान में चांदनी देवी का शव मिला। शव देखते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई
सूचना पर पहुंची फलका पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।थानाध्यक्ष प्रहलाद यादव ने बताया कि पति के आवेदन के आधार पर फिलहाल यूडी केस दर्ज किया गया है। पुलिस महिला की मौत को संदिग्ध मानकर विभिन्न बिंदुओं पर जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।



Post a Comment