बड़हरा प्रखंड के दिवरा बाजार में आग लगने से दो दुकानदारों की दुकानें जलकर क्षतिग्रस्त हो गईं। घटना में दुकानदार राजीव साह और अमित साह को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा। घटना की जानकारी मिलने पर पूर्णिया के निर्दलीय सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने अपने निजी कोष से दोनों पीड़ित दुकानदारों को 10-10 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की
सांसद के प्रतिनिधि बबलू भगत, बड़हरा सांसद प्रतिनिधि कौशल यादव, सांसद प्रवक्ता राजेश यादव, लवकुश यादव, राहुल यादव एवं पैक्स चेयरमैन अंबुज यादव ने मौके पर पहुंचकर पीड़ित दुकानदारों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने आग से हुए नुकसान की जानकारी ली और पीड़ित परिवारों को हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया
सांसद पप्पू यादव ने कहा कि दुकानें कई परिवारों की रोजी-रोटी का आधार होती हैं। ऐसे संकट के समय पीड़ित परिवारों के साथ खड़ा रहना हमारा दायित्व है। उन्होंने कहा कि दोनों दुकानदारों को प्रशासन की ओर से नियमानुसार सरकारी सहायता उपलब्ध कराने के लिए भी संबंधित अधिकारियों से मांग की जाएगी।



Post a Comment