रूपौली / बालमुकुन्द यादव
पूर्णिया। मोहनपुर थाना क्षेत्र के विजय लालगंज में पुलिस ने नशे के कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 101.53 ग्राम स्मैक/ब्राउन शुगर बरामद की। पुलिस ने जब्त नशीले पदार्थ की अनुमानित कीमत करीब 20.4 लाख रुपए बताई है। मौके से नीतीश कुमार, पिता लौधी यादव, को गिरफ्तार किया गया। उसके पास से एक मोबाइल भी बरामद हुआ है
पुलिस के अनुसार, विजय लालगंज में नशीले पदार्थ की खरीद-बिक्री की सूचना मिली थी। इसके बाद धमदाहा एसडीपीओ अजित प्रताप सिंह चौहान के नेतृत्व में टीम गठित कर छापेमारी की गई। मोहनपुर थानाध्यक्ष पंकज प्रताप के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए युवक को पकड़ा। तलाशी के दौरान 101.53 ग्राम स्मैक/ब्राउन शुगर बरामद हुई
पुलिस का दावा है कि बरामद मोबाइल की जांच में बड़ी रकम के लेन-देन से जुड़े सुराग मिले हैं। इसके आधार पर सीमांचल में सक्रिय नशे के नेटवर्क की कड़ियां खंगाली जा रही हैं। पुलिस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।कार्रवाई में जिला आसूचना इकाई, दंडाधिकारी देवेंद्र कुमार, थानाध्यक्ष पंकज प्रताप, पुलिस पदाधिकारी शंभू प्रसाद, अशोक प्रसाद साह, अरुण कुमार सहित पुलिस बल शामिल रहे।



Post a Comment