Top News

5 लाख में स्मेक के साथ बंगाल का महिला पुरुष गिरफ्तार

मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ रौतारा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए टोल प्लाजा के पास से पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 530 ग्राम स्मैक और एक मोटरसाइकिल बरामद की है। कार्रवाई थानाध्यक्ष मन्नू ओझा के नेतृत्व में की गई।

जानकारी के अनुसार, पुलिस को सूचना मिली थी कि स्मैक की बड़ी खेप लेकर कुछ लोग इलाके से गुजरने वाले हैं। सूचना के आधार पर टोल प्लाजा के पास निगरानी बढ़ाई गई। इसी दौरान संदिग्धों को घेराबंदी कर पकड़ लिया गया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कोढ़ा थाना क्षेत्र के गेराबाड़ी बस्ती निवासी मोहम्मद राजा, मोहम्मद छोटू एवं मोहम्मद हाफिज तथा पश्चिम बंगाल के मालदा जिले के कालियाचक निवासी दुल्लु शेख और अशेदा खातून के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, बरामद स्मैक की जब्ती दंडाधिकारी की मौजूदगी में की गई। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि स्मैक की खेप कहां से लाई गई थी और इसे कहां पहुंचाया जाना था। साथ ही तस्करी से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post