किशनगंज/सिटी हलचल न्यूज़
किशनगंज शहर में घर से नकदी और सोने-चांदी के आभूषण लेकर एक शादीशुदा महिला के लापता होने का मामला सामने आया है। पति ने पत्नी के कथित प्रेमी पर बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाते हुए टाउन थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामला दर्ज कर महिला की तलाश में जुट गई है।मामला शहर के पुराना खगड़ा बिलायतीबाड़ी का है। पीड़ित पति असीरूउद्दीन ने पुलिस को बताया कि चार वर्ष पूर्व उसकी शादी मुस्लिम रीति-रिवाज के अनुसार पश्चिम बंगाल के चाकुलिया थाना क्षेत्र अंतर्गत गोदा सिम्मल अमलिया निवासी अबु बकर की पुत्री उम्मे हबीबा खातून से हुई थी दोनों का एक बच्चा भी है।पीड़ित के अनुसार, गुरुवार देर रात अचानक उसकी पत्नी घर से गायब हो गई
काफी खोजबीन के बावजूद उसका कोई पता नहीं चला। महिला का मोबाइल भी स्विच ऑफ है। पति ने आरोप लगाया कि घर में रखे 30 हजार रुपये नकद और सोने-चांदी के आभूषण भी गायब हैं।रिश्तेदारों और संभावित ठिकानों पर तलाश के दौरान पति को कथित तौर पर जानकारी मिली कि उसकी पत्नी का पहले से पश्चिम बंगाल के चाकुलिया थाना क्षेत्र के कोईलारा गांव निवासी मोहम्मद जहीर, पिता युनुस, से प्रेम संबंध था। असीरूउद्दीन ने आशंका जताई है कि जहीर उसकी पत्नी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है।पीड़ित की लिखित शिकायत पर टाउन थाना में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच और महिला की तलाश में जुट गई है।


Post a Comment