Top News

आर्म्स एक्ट मामले में प्राथमिकी अभियुक्त गिरफ्तार



रौतारा थाना पुलिस ने आर्म्स एक्ट के मामले में कार्रवाई करते हुए एक प्राथमिकी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान रौतारा थाना क्षेत्र के चंदवा निवासी सोनू कुमार (20), पिता बद्री यादव के रूप में हुई है।

रौतारा थानाध्यक्ष मन्नू ओझा ने बताया कि रौतारा थाना कांड संख्या 168/26, दिनांक 12 अगस्त 2026 में धारा 25(1-B)A/26/35 आर्म्स एक्ट के तहत सोनू कुमार को प्राथमिकी अभियुक्त बनाया गया था। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत करने के लिए भेज दिया।

Post a Comment

Previous Post Next Post