Top News

टोल प्लाजा के पास 100 ग्राम स्मैक के साथ दो युवक गिरफ्तार

कटिहार/सिटी हलचल न्यूज़ 

कटिहार। नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ रौतारा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए टोल प्लाजा के समीप करीब 100 ग्राम स्मैक के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई नव पदस्थापित थानाध्यक्ष मन्नू ओझा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने की।गिरफ्तार युवकों की पहचान कोढ़ा थाना क्षेत्र के मुसापुर निवासी पवन ठाकुर और विशाल ठाकुर के रूप में हुई है


अब पूछताछ के दौरान पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि स्मैक की खेप कहां से लाई गई थी और इसे कहां पहुंचाया जाना था। थानाध्यक्ष मन्नू ओझा ने बताया कि क्षेत्र में नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा और संलिप्त लोगों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post