Top News

1350 की डीएपी 1800 में देने का आरोप, जांच शुरू

 खेरिया बाजार स्थित किसान सेवा केंद्र में डीएपी खाद की कीमत और वितरण को लेकर किसानों व उर्वरक दुकानदार के बीच विवाद सामने आया है। खेरिया धीमनगर निवासी मोहम्मद नसीम और मोहम्मद नाजीम ने आरोप लगाया कि 1350 रुपये निर्धारित कीमत वाली डीएपी के लिए उनसे 1800 रुपये लिए गए। किसानों का यह भी आरोप है कि दुकान पर हस्ताक्षर कराने के बावजूद उन्हें खाद उपलब्ध नहीं कराई गई।

शिकायत मिलने पर कृषि अनुमंडल पदाधिकारी प्रिय रंजन कुमार खेरिया स्थित किसान सेवा केंद्र पहुंचे और करीब एक घंटे तक दुकान की जांच की। दुकान का संचालन मोहम्मद आलम द्वारा किया जा रहा है। इस दौरान किसानों ने पदाधिकारी को आवेदन देकर मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की।

पत्रकारों के सवाल पर कृषि अनुमंडल पदाधिकारी ने कैमरे पर बयान देने से इनकार करते हुए कहा कि वे जांच के लिए आए हैं और सभी बिंदुओं की जांच की जा रही है।

किसानों ने मांग की कि यदि उनके द्वारा खाद का उठाव किया गया है तो दुकान में लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच कराई जाए, जिससे वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सके। किसानों ने जिला पदाधिकारी से वरीय अधिकारियों की टीम गठित कर निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।

वहीं, दुकानदार पक्ष का कहना है कि किसानों को खाद उपलब्ध करा दी गई है। किसानों ने इस दावे से इनकार किया है। अब जांच रिपोर्ट के बाद ही मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट होगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post