Top News

देर रात घर में लगी आग, सामान समेत गृहस्थी जलकर राख

पड़ोसियों की तत्परता से आसपास के घर बचे, करीब एक लाख की संपत्ति का नुकसान

रूपौली/ बालमुकुन्द यादव 

 रूपौली प्रखंड के अकबरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत भिखना पंचायत के बांकी गांव में शुक्रवार देर रात अचानक आग लगने से महमूद का घर जलकर राख हो गया। घर से आग की तेज लपटें उठती देख पड़ोसी मौके पर पहुंचे और घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। ग्रामीणों की तत्परता से आसपास के अन्य घर आग की चपेट में आने से बच गए।

महमूद की पत्नी ने बताया कि रोज की तरह शुक्रवार रात भी पूरा परिवार खाना खाकर सो गया था। इसी दौरान पड़ोसी के शोर मचाने पर नींद खुली। परिवार के लोग किसी तरह घर से बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। देखते ही देखते आग ने पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया।

आग लगने के कारणों का तत्काल पता नहीं चल सका है। पीड़ित परिवार के अनुसार घर में रखा अनाज, कपड़े, बर्तन समेत लगभग सभी घरेलू सामान जलकर राख हो गए। आग से करीब एक लाख रुपए की संपत्ति के नुकसान का अनुमान लगाया गया है। घटना के बाद परिवार के सामने रहने और घरेलू जरूरतों की समस्या खड़ी हो गई है।

Post a Comment

Previous Post Next Post