Top News

जीविका के 20 वर्ष पूरे होने पर हर जिले में होगा ‘20 साल बेमिसाल’ कार्यक्रम

पटना स्थित जदयू कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष शिवरानी प्रजापति की अध्यक्षता में महिला जिला अध्यक्षों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा, मंत्री श्रवण कुमार, मंत्री लेसी सिंह, मंत्री शीला मंडल, विधान परिषद सदस्य भारती मेहता, पूर्व विधायक रंजू गुप्ता, श्वेता विश्वास एवं प्रदेश प्रभारी खुशबू सहित पार्टी के कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

बैठक में आगामी 2 अक्टूबर को जीविका के 20 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में प्रत्येक जिले में ‘20 साल बेमिसाल’ कार्यक्रम आयोजित करने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। निर्णय लिया गया कि जिले स्तर पर जीविका दीदियों की सहभागिता से कार्यक्रम को व्यापक स्तर पर आयोजित किया जाएगा।

बैठक के दौरान महिलाओं के सामाजिक एवं आर्थिक सशक्तीकरण को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया। इस अवसर पर जदयू जिला अध्यक्ष सह ग्राम पंचायत राज बासगाढ़ा की मुखिया प्रीतम देवी कुशवाहा ने कहा कि जीविका के माध्यम से बड़ी संख्या में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने और समाज में सम्मान के साथ जीवन जीने का अवसर मिला है। उन्होंने कहा कि महिलाओं के सम्मान और स्वावलंबन की दिशा में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा किए गए प्रयासों के लिए बिहार की महिलाएं आभार व्यक्त करती हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post