Top News

बाढ़ पीड़ितों के बीच मैथिली कलाकारों ने बांटा सूखा राशन

रुपौली/बालमुकुन्द यादव 

रुपौली। बाढ़ की मार झेल रहे रुपौली प्रखंड के भवूआ परवल पंचायत के जंगल टोला सहित आसपास के गांवों में मैथिली गायक गौरव ठाकुर एवं कल्पना मंडल ने बाढ़ प्रभावित परिवारों के बीच सूखा राशन किट का वितरण किया।बाढ़ के पानी से प्रभावित इन इलाकों में जनजीवन प्रभावित है। कई परिवारों के सामने भोजन और रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करने की चुनौती बनी हुई है


ऐसे में सूखा राशन मिलने से बाढ़ पीड़ित परिवारों को राहत मिली।राहत वितरण के दौरान जरूरतमंद परिवारों तक सीधे सहायता पहुंचाई गई। स्थानीय लोगों ने कलाकारों की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि आपदा की घड़ी में समय पर राहत सामग्री मिलने से प्रभावित परिवारों को काफी सहारा मिलता है।इस मौके पर कलाकारों ने कहा कि बाढ़ जैसी आपदा में जरूरतमंद लोगों की मदद करना सामाजिक जिम्मेदारी है और सामर्थ्य के अनुसार लोगों को आगे आकर पीड़ित परिवारों की सहायता करनी चाहिए।

Post a Comment

Previous Post Next Post