Top News

लंबी बीमारी के बाद राजद महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष पूनम कुमारी का निधन


 राष्ट्रीय जनता दल (राजद) महिला प्रकोष्ठ, कटिहार की जिलाध्यक्ष पूनम कुमारी का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। उनके निधन की खबर से राजद कार्यकर्ताओं, समर्थकों और शुभचिंतकों में शोक की लहर दौड़ गई। पूनम कुमारी बिहार सरकार के पूर्व मंत्री स्व. सीताराम दास की पुत्री थीं।

सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में सक्रिय पूनम कुमारी ने अपने व्यवहार और कार्यशैली से लोगों के बीच अलग पहचान बनाई थी। उनके निधन पर राजद नेताओं, कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों ने गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए इसे पार्टी और समाज के लिए अपूरणीय क्षति बताया। लोगों ने दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिजनों को दुख सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की।

जानकारी के अनुसार, पूनम कुमारी का पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन एवं श्रद्धांजलि के लिए शुक्रवार दोपहर तक शगुन नर्सिंग होम के सामने, वार्ड नंबर-5, विक्रमशिला नगर, कहलगांव (भागलपुर) में रखा जाएगा। इसके बाद कहलगांव स्थित गंगा घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। निधन की सूचना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार और समर्थकों के बीच मातम पसरा हुआ है।

Post a Comment

Previous Post Next Post