शहर में बढ़ती जाम की समस्या को देखते हुए नगर परिषद की ओर से गुरुवार को अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। नगर परिषद की टीम ने फल चौक से गुदड़ी बाजार, लोहार पट्टी होते हुए सोनार पट्टी तक सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण को हटाया। दुकानों, मॉल और अन्य प्रतिष्ठानों के सामने किए गए अतिक्रमण पर बुल्डोजर चलाकर रास्ता खाली कराया गया।
अभियान के दौरान दुकानदारों को सड़क और सार्वजनिक स्थानों पर दोबारा अतिक्रमण नहीं करने की सख्त हिदायत दी गई। वहीं, अस्थायी दुकान लगाने वाले कई छोटे-बड़े दुकानदारों और मॉल के सामने अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 3 से 5 हजार रुपये तक के चालान काटे गए।
नगर परिषद के स्वच्छता पदाधिकारी स्वरूपम राज ने बताया कि अतिक्रमण के कारण शहर में जाम की समस्या लगातार बढ़ रही है। शहर को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए अभियान अगले कई दिनों तक अलग-अलग क्षेत्रों में जारी रहेगा। अभियान में विधि प्रशाखा प्रभारी कमलेश कुमार सहित नगर परिषद के कर्मचारी मौजूद रहे।
Post a Comment