Top News

शिविर में खाना बनाने की मजदूरी नही मिलने का मामला पहुंचा थाना


मुरलीगंज।थाना क्षेत्र के नगर पंचायत गोसाईं टोला वार्ड छह निवासी दीपक साह रविवार को सभी घटना क्रम को दर्शाते हुए थाना में आवेदन देकर जांचोपरांत उचित कार्रवाई की मांग की है। दीपक साह ने बताया कि 
सावन माह में बांका जिले के कोटरिया में आयोजित शिविर में काम करने व खाना बनाने की बकाया मजदूरी मांगने पर गाली-गलौज व मारपीट की धमकी देने का आरोप लगाते हुए थाना में आवेदन दिया है। पीड़ित के अनुसार, वे अपने साथियों के साथ कोटरिया शिविर में काम करने गए थे। कार्य समाप्त होने के बाद जब बकाया राशि मांगी गई, तो शिविर संचालक द्वारा टालमटोल किया गया। पांच सितंबर को घर जाने पर विवाद और गाली-गलौज की गई। 
दूसरी ओर शिविर संचालक राजू सनातन ने मजदूर द्वारा लगाए गए आरोप को निराधार बताया। कहा कि मजदूरी का भुगतान नियमानुसार किया जा रहा था।

मामले में प्रभारी थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि पीड़ित की ओर से आवेदन प्राप्त हुआ है। जांचोपरांत उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post