Top News

बच्चों के बेहतर भविष्य की मेहनत को मिला सम्मान, बैसा के दो शिक्षक हुए सम्मानित

बैसा (पूर्णियां) शिक्षक दिवस के अवसर पर जिले में आयोजित सम्मान समारोह में बैसा के दो शिक्षकों को उनके उत्कृष्ट शैक्षणिक कार्य एवं शिक्षा के क्षेत्र में योगदान के लिए एडीएम , जिला शिक्षा अधिकारी व अन्य पदाधिकारी ने संयुक्त रूप से प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया।  सम्मान मिलने से बैसा के शिक्षा जगत में खुशी का माहौल है।  शिक्षकों और स्थानीय लोगों ने सम्मानित शिक्षकों को बधाई दी है। सम्मानित होने वालों में :- अबु आमिर यजदानी, एवं जितेन्द्र कुमार  शामिल हैं । दोनों शिक्षकों को उनके बेहतर शैक्षणिक कार्य और शिक्षा के क्षेत्र में योगदान के लिए सम्मानित किया गया। सम्मान मिलने के बाद शिक्षकों में उत्साह का माहौल है।  शिक्षकों ने कहा कि जिला स्तर पर मिला यह सम्मान उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करेगा। स्थानीय लोगों ने भी सम्मानित शिक्षकों के कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं। वहीं इस दौरान शिक्षक अबु आमिर यजदानी ने कहा कि शिक्षक के लिए सबसे बड़ा सम्मान विद्यार्थियों की सफलता और उनके बेहतर भविष्य का निर्माण है। जिलास्तरीय सम्मान मिलना गौरव की बात है। इससे शिक्षा के क्षेत्र में और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा मिली है। 
उन्होंने कहा कि विद्यालय के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ संस्कार, अनुशासन और बेहतर भविष्य के लिए आवश्यक मार्गदर्शन देना जरूरी है। शिक्षक समाज और राष्ट्र के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।‌ यह सम्मान उनके दायित्व को और मजबूत करता है। वहीं सम्मान समारोह में शिक्षकों के शैक्षणिक कार्य और विद्यार्थियों के विकास में उनके योगदान को सराहा गया। शिक्षकों ने कहा कि बच्चों के भविष्य को बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयास जारी रहेगा । सम्मान से शिक्षकों का मनोबल बढ़ा है। और वे विद्यालय में शिक्षा की गुणवत्ता को और बेहतर बनाने के लिए प्रेरित हुए हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post