Top News

जुआ खेलने के आरोप में तीन गिरफ्तार, 20 हजार रुपये और चार बाइक जब्त


 कुरसेला थाना क्षेत्र के हवाई अड्डा मैदान के समीप पुलिस ने जुआ खेलने की सूचना पर छापेमारी कर तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 20,700 रुपये नकद, 44 ताश के पत्ते और चार मोटरसाइकिलें जब्त कीं। वहीं, मौके से कई लोग फरार हो गए।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कुरसेला बस्ती निवासी सुजीत कुमार, मजदिया निवासी मो. सलीम और टेंगरिया निवासी मो. इरसाद के रूप में हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार, हवाई अड्डा मैदान के समीप जुआ खेले जाने की गुप्त सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष के नेतृत्व में पुलिस टीम ने छापेमारी की। पुलिस को देखते ही वहां मौजूद लोगों में अफरातफरी मच गई। इस दौरान भागने का प्रयास कर रहे तीन लोगों को पुलिस ने खदेड़कर पकड़ लिया।

तलाशी के दौरान पुलिस ने नकदी और ताश के पत्ते बरामद किए। मौके से चार मोटरसाइकिलें भी जब्त की गईं। पुलिस ने मामले में कांड दर्ज कर गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। साथ ही, फरार लोगों और मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post