Top News

एनएच-31 पर ट्रक और पिकअप की आमने-सामने टक्कर, एक गंभीर घायल


 कुरसेला थाना क्षेत्र के एनएच-31 पर कबीर मठ के समीप रविवार को ट्रक और पिकअप के बीच आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों वाहनों के अगले हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।

मिली जानकारी के अनुसार, पिकअप कुरसेला से नवगछिया की ओर जा रही थी, जबकि ट्रक नवगछिया की तरफ से कुरसेला आ रहा था। इसी दौरान कबीर मठ के समीप दोनों वाहनों की भिड़ंत हो गई।

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने घायल को कुरसेला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां उसका प्राथमिक उपचार किया जा रहा है। सूचना मिलने पर कुरसेला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस हादसे के कारणों का पता लगा रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post