कोढ़ा नगर पंचायत के गेराबाड़ी बाजार स्थित सार्वजनिक दुर्गा मंदिर परिसर में आयोजित दुर्गा पूजा मेले का उद्घाटन विधायक कविता पासवान सहित अन्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।
इस मौके पर नगर पंचायत कोढ़ा के मुख्य पार्षद धीरज कुमार सिंह, विधायक प्रतिनिधि रमन झा, समाजसेवी डोमन चौधरी, भाजपा नेता मनोज ठाकुर, रामनाथ पांडेय तथा मेला मालिक माकुन मुरारी मौजूद रहे।
विधायक कविता पासवान ने कहा कि दुर्गा पूजा आस्था, भक्ति और सामाजिक एकता का पर्व है। ऐसे आयोजन सांस्कृतिक परंपराओं को जीवंत रखने के साथ समाज में भाईचारे को मजबूत करते हैं। उन्होंने क्षेत्रवासियों से शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में पर्व मनाने की अपील की।
मुख्य पार्षद धीरज कुमार सिंह ने कहा कि गेराबाड़ी सार्वजनिक दुर्गा मंदिर का मेला क्षेत्र की धार्मिक और सांस्कृतिक पहचान का महत्वपूर्ण हिस्सा है। उन्होंने लोगों से स्वच्छता बनाए रखने की अपील की।
महाअष्टमी के अवसर पर विधायक कविता पासवान ने पीरगंज दुर्गा मंदिर पहुंचकर मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की और क्षेत्र में अमन-चैन, सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना की। इस दौरान उन्होंने पूजा कमेटी के सदस्यों से मुलाकात कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
मौके पर जिला भाजपा महामंत्री रामनाथ पांडेय, अध्यक्ष ब्रजेश मंडल, भाजपा के वरिष्ठ नेता अरविंद कुशवाहा उर्फ अरविंद दास, नित्यानंद दास, अमित कुमार यादव, टूनटून राय, सिकंदर राय, अमरेंद्र कुमार मंडल, प्रभात मंडल सहित पूजा कमेटी के सदस्य मौजूद रहे।
Post a Comment