Top News

बरारी के मां भगवती मंदिर में दुर्गा पूजा मेले का शुभारंभ


बरारी प्रखंड स्थित मां भगवती मंदिर में दुर्गा पूजा के अवसर पर आयोजित मेले का शुभारंभ विधान पार्षद अशोक अग्रवाल, विधायक विजय सिंह निषाद और नगर पंचायत बरारी की मुख्य पार्षद बबीता कुमारी यादव ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। मेले का आयोजन मां भगवती मंदिर न्यास समिति की ओर से किया गया है।

उद्घाटन के बाद जनप्रतिनिधियों ने मां भगवती की पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। उन्होंने दुर्गा पूजा को आस्था, भक्ति और सामाजिक एकता का प्रतीक बताते हुए क्षेत्रवासियों को पर्व की शुभकामनाएं दीं।

मेले के आयोजन से क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बना हुआ है। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों ने कहा कि जनता की सेवा और क्षेत्रवासियों के सुख-दुःख में सहभागी बनना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने मां भगवती से सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि बनाए रखने की प्रार्थना की।

कार्यक्रम में जदयू प्रखंड अध्यक्ष मनोज सिंह कुशवाहा, धनजीत यादव, अरविंद भगत, पंकज यादव, मनीष झा सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post