बारसोई। दुर्गापूजा के अष्टमी पर्व पर शांति एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर रविवार की शाम SDM राजू कुमार और SDPO मंगलेश कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस बल ने पैदल फ्लैग मार्च निकाला। शाम करीब 4:10 बजे बारसोई थाना परिसर से शुरू हुआ मार्च शहीद शुभम सिंह चौक होते हुए मुख्य बाजार तक पहुंचा। इस दौरान अधिकारियों ने पूजा स्थलों, प्रमुख चौक-चौराहों और बाजार क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण और सुचारू आवागमन पर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। फ्लैग मार्च के जरिए आम लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाते हुए दुर्गापूजा शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने का संदेश दिया गया।
अष्टमी पर बारसोई में SDM और SDPO ने निकाला फ्लैग मार्च
Cityhalchal News
0
Post a Comment