Top News

# युवा जदयू के प्रदेश उपाध्यक्ष बने पूर्णिया के कुणाल कुमार चौधरी

पूर्णिया/सिटी हलचल न्यूज़ 

 युवा जदयू ने बिहार में संगठन को और अधिक मजबूत एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से राज्य और जिला इकाइयों का पुनर्गठन किया है। युवा जदयू के प्रदेश अध्यक्ष नीतीश पटेल ने संगठन विस्तार की घोषणा करते हुए पूर्णिया के कुणाल कुमार चौधरी को प्रदेश उपाध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।कुणाल कुमार चौधरी की पहचान एक सक्रिय युवा नेता और तेज-तर्रार वक्ता के रूप में रही है इससे पहले वे युवा जदयू में लोकसभा प्रभारी की जिम्मेदारी भी निभा चुके हैं। उनके मनोनयन को संगठन में युवाओं की भागीदारी बढ़ाने और पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए जाने पर कुणाल कुमार चौधरी ने पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि एक साधारण किसान परिवार से आने वाले युवा कार्यकर्ता को इतनी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देना उनके लिए सम्मान की बात है। नेतृत्व ने उन पर जो विश्वास जताया है


उस पर खरा उतरने के लिए वे पूरी निष्ठा, संजीदगी और समर्पण के साथ काम करेंगे।उन्होंने अपने मनोनयन के लिए जदयू के शीर्ष नेतृत्व, बिहार सरकार की मंत्री एवं धमदाहा विधायक लेसी सिंह, युवा जदयू के प्रदेश अध्यक्ष नीतीश पटेल तथा जदयू के प्रदेश महासचिव आशीष कुमार बब्बू के प्रति विशेष आभार जताया।कुणाल चौधरी ने कहा कि उनकी प्राथमिकता युवा जदयू को जमीनी स्तर पर सशक्त बनाना, अधिक से अधिक युवाओं को संगठन से जोड़ना और पार्टी की विचारधारा एवं विकास की राजनीति को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना होगा। उन्होंने संगठन की मजबूती के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करने का संकल्प भी व्यक्त किया।

Post a Comment

Previous Post Next Post