डीएम नवीन कुमार और एसपी संतोष कुमार ने सदर अस्पताल स्थित नशा मुक्ति केंद्र का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने केंद्र में उपलब्ध चिकित्सीय सुविधाओं, मरीजों के उपचार एवं पुनर्वास की व्यवस्था, स्वच्छता, दवा तथा अन्य संसाधनों का जायजा लिया।
डीएम ने संबंधित अधिकारियों को मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं और आवश्यक परामर्श उपलब्ध कराने के साथ नशामुक्ति की दिशा में किए जा रहे प्रयासों को प्रभावी बनाने का निर्देश दिया।
बताया गया कि चिकित्सकों एवं संसाधनों की कमी के कारण नशा मुक्ति केंद्र करीब तीन वर्ष से बंद था, जिससे इसकी व्यवस्था बदहाल हो गई थी। निरीक्षण के दौरान डीएम ने सिविल सर्जन को **24 घंटे के भीतर केंद्र की व्यवस्था दुरुस्त कर इसे पुनः शुरू करने का स्पष्ट निर्देश** दिया। निर्देश के बाद केंद्र को चालू करने की तैयारी युद्धस्तर पर शुरू कर दी गई है।
Post a Comment