पूर्णिया/सिटी हलचल न्यूज़
भारतीय जनता पार्टी के वाणिज्य प्रकोष्ठ में कसबा के सामाजिक कार्यकर्ता एवं अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन के जिला अध्यक्ष बमबम साह को प्रांतीय क्षेत्रीय प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपे जाने पर उन्हें सम्मानित किया गया। समाहरणालय परिसर स्थित मुख्तार खाना, पूर्णिया में भाजपा के पूर्व जिला प्रवक्ता सह वरिष्ठ अधिवक्ता दिलीप कुमार दीपक ने बमबम साह को भगवा अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।इस अवसर पर वरिष्ठ अधिवक्ता दिलीप कुमार दीपक ने भाजपा के प्रांतीय नेतृत्व और वाणिज्य प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. जगन्नाथ गुप्ता के निर्णय की सराहना की
उन्होंने कहा कि डॉ. गुप्ता बमबम साह को लंबे समय से व्यक्तिगत रूप से जानते हैं और उनके सक्रिय सामाजिक एवं संगठनात्मक कार्यों से परिचित हैं। उनके कार्यशैली और संगठन के प्रति समर्पण को देखते हुए उन्हें प्रांतीय क्षेत्रीय प्रभारी जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।दिलीप कुमार दीपक ने कहा कि बमबम साह की जमीनी स्तर पर सक्रियता और सभी वर्गों के लोगों के बीच अच्छी लोकप्रियता है
उन्हें नई जिम्मेदारी मिलने से क्षेत्र में संगठन को और मजबूती मिलने की उम्मीद है। उन्होंने विश्वास जताया कि बमबम साह अपने अनुभव और सामाजिक संपर्कों का उपयोग करते हुए भाजपा के वाणिज्य प्रकोष्ठ को मजबूत करने तथा संगठन का विस्तार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।उन्होंने बमबम साह को नई जिम्मेदारी के लिए बधाई देते हुए कहा कि संगठन ने उन पर जो विश्वास जताया है, वे अपनी कर्मठता और सक्रियता से उस पर खरा उतरेंगे।



Post a Comment