भवानीपुर। नगर पंचायत भवानीपुर के माधव नगर वार्ड संख्या-2 निवासी सुभाष यादव (55) का रविवार अहले सुबह लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। वे वार्ड पार्षद कल्पना देवी के पति एवं युवा राजद प्रखंड अध्यक्ष सह समाजसेवी दीपक कुमार यादव के पिता थे। उनके निधन की खबर मिलते ही माधव नगर सहित पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
सुभाष यादव सामाजिक सरोकारों से जुड़े व्यक्ति थे और लोगों के सुख-दुख में हमेशा सहभागी रहते थे। उनके निधन की सूचना पर बड़ी संख्या में लोग अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे और शोकाकुल परिजनों से मिलकर संवेदना व्यक्त की।
अंतिम दर्शन करने वालों में नगर पंचायत अध्यक्ष सावन कुमार, पूर्व सरपंच मंटू यादव, वार्ड पार्षद प्रभाष कुमार, बिहार माध्यमिक विद्यालय अध्यापक संघ पूर्णिया के जिला अध्यक्ष सह सहायक प्रोफेसर जयनंदन कुमार यादव, राधेश्याम यादव, छात्र नेता छैला यादव, पूर्व मुखिया देव किशोर साह सहित कई जनप्रतिनिधि एवं स्थानीय लोग शामिल थे।
सुभाष यादव को उनके बड़े पुत्र दीपक कुमार यादव ने मुखाग्नि दी। माधव नगर में ही उनका अंतिम संस्कार किया गया। वे पत्नी और तीन पुत्रों सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। स्थानीय लोगों ने उनके निधन को परिवार और समाज के लिए अपूरणीय क्षति बताया।
Post a Comment