Top News

एससी-एसटी थाना अध्यक्ष का स्वागत, सामाजिक न्याय पर दिया जोर


एससी-एसटी युवा मोर्चा के राष्ट्रीय संयोजक विक्रम पासवान के नेतृत्व में एससी-एसटी थाना अध्यक्ष कमल कुमार का बुके और नीला शॉल भेंट कर स्वागत किया गया। इस दौरान विक्रम पासवान ने थाना अध्यक्ष से निष्पक्ष, पारदर्शी और कानूनसम्मत कार्रवाई सुनिश्चित करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि “निर्दोष व्यक्ति नहीं फंसना चाहिए और दोषी बचना नहीं चाहिए।”

उन्होंने पीड़ितों को न्याय दिलाने और कानून के अनुरूप कार्रवाई की मांग की। कार्यक्रम में राजद विश्वविद्यालय अध्यक्ष पीयूष पुजारा, एससी-एसटी युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष रिशु पासवान, बिमल ऋषि, रवींद्र पासवान सहित अन्य सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ता मौजूद रहे। उपस्थित लोगों ने सामाजिक न्याय और कानून के शासन के तहत निष्पक्ष कार्रवाई की उम्मीद जताई।

Post a Comment

Previous Post Next Post