रूपौली /बालमुकुन्द यादव
पूर्णियां रूपौली : 25 अगस्त 1942 को रूपौली में तिरंगा फहराने के दौरान अंग्रेजों की गोली से शहीद हुए पांच स्वतंत्रता सेनानियों की स्मृति में मंगलवार को बलिदान दिवस मनाया गया। खादी भंडार के सामने स्थित शहीद स्मारक पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और स्थानीय लोगों ने अमर शहीदों को नमन किया
मुख्य अतिथि धमदाहा एसडीएम अनुपम कुमार ने शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। समारोह में एसडीएम को चादर देकर सम्मानित भी किया गया।
कार्यक्रम में जदयू प्रदेश महासचिव निरंजन कुशवाहा, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुनील सिंह, जदयू की वरिष्ठ नेता परवेश साहिन, नगर पंचायत रूपौली के कार्यपालक पदाधिकारी अमूल सिद्धार्थ, सीओ शिवानी सुरभी, एआरओ अमित अमन और भाजपा के पूर्व प्रखंड उपाध्यक्ष कुंदन कुमार मंडल सहित कई लोग मौजूद रहे।वक्ताओं ने कहा कि 25 अगस्त 1942 को देश की आजादी के लिए रूपौली के पांच वीर सपूतों ने अपने प्राणों की आहुति दी थी। उनका बलिदान रूपौली के इतिहास में हमेशा याद किया जाएगा। नई पीढ़ी को स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष और त्याग से प्रेरणा लेने की जरूरत है
कुंदन कुमार मंडल की रही विशेष भागीदारी:
कार्यक्रम के आयोजन में भाजपा के पूर्व प्रखंड उपाध्यक्ष कुंदन कुमार मंडल की विशेष भागीदारी रही। उन्होंने शहीदों के बलिदान को याद करते हुए कहा कि देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीरों के योगदान को आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाना सभी की जिम्मेदारी है।



Post a Comment