Top News

बिहार में 23 IAS अफसरों का तबादला, पूर्णिया को नया नगर आयुक्त

पूर्णियां/सिटी हलचल न्यूज़ 

बिहार के प्रशासनिक महकमे में एक बार फिर बड़ा फेरबदल किया गया है। राज्य सरकार ने 23 आईएएस अधिकारियों का तबादला करते हुए कई जिलों में उप विकास आयुक्त (DDC), अनुमंडल पदाधिकारी (SDO) और नगर आयुक्त की जिम्मेदारी बदली है। सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से शनिवार देर रात तबादले की अधिसूचना जारी की गई।तबादले की सूची में 2022 और 2023 बैच के आईएएस अधिकारियों के साथ 2024 बैच के ट्रेनी आईएएस अधिकारी भी शामिल हैं। माना जा रहा है कि प्रशासनिक कामकाज को और प्रभावी बनाने के साथ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां देने के उद्देश्य से यह बदलाव किया गया है।

पूर्णिया नगर निगम को मिला नया नगर आयुक्त

तबादले में पूर्णिया से जुड़ा बड़ा बदलाव भी हुआ है। दानापुर के एसडीओ अनिरुद्ध पाण्डेय को पूर्णिया नगर निगम का नगर आयुक्त बनाया गया है। वहीं पूर्णिया के एसडीओ तुषार कुमार का तबादला मधुबनी के उप विकास आयुक्त के पद पर किया गया है। इसके अलावा विग्नेश टीए को पूर्णिया का नया एसडीओ बनाया गया है। इससे पूर्णिया जिले के प्रशासनिक ढांचे में भी महत्वपूर्ण बदलाव हुआ है


इन अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी

श्रेया श्री — उप विकास आयुक्त, खगड़िया

गरिमा लोहिया — नगर आयुक्त, दरभंगा नगर निगम

अनिरुद्ध पाण्डेय — नगर आयुक्त, पूर्णिया नगर निगम

तुषार कुमार — उप विकास आयुक्त, मधुबनी

प्रधुम्न सिंह यादव — निदेशक, उद्योग विभाग/खाद्य प्रसंस्करण निदेशालय

आकांक्षा आनंद — उप विकास आयुक्त, सासाराम

अंजली शर्मा — निदेशक, समाज कल्याण विभाग

रोहित कर्दम — उप विकास आयुक्त, जमुई

शिप्र विजयकुमार चौधरी — उप विकास आयुक्त, जमुई

नेहा कुमारी — उप विकास आयुक्त, कटिहार

कृष्ण चंद्र गुप्ता — महानिरीक्षक, मद्यनिषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग

विरूपाक्ष विक्रम सिंह — एसडीओ, दानापुर

प्रिया रानी — एसडीओ, सासाराम

कई अनुमंडलों में भी बदले एसडीओ


प्रशासनिक फेरबदल के तहत राज्य के कई अनुमंडलों में नए एसडीओ की तैनाती की गई है।कृष्णा जोशी को बाढ़, प्रेम कुमार को हवेली खड़गपुर, सैयद आदिल मोहसीन को मढ़ौरा, अजय यादव को बेगूसराय, सूरज कुमार को कटिहार, विग्नेश टीए को पूर्णिया, जतिन कुमार को शेरघाटी, के. परीक्षित को नौगछिया, महेश कुमार को तारापुर और कशिश बक्शी को पटना सिटी का एसडीओ बनाया गया है। सभी अधिकारियों को अपने नए पदस्थापन पर जल्द योगदान देने का निर्देश दिया गया है।

लगातार हो रहे प्रशासनिक फेरबदल पर नजर

बिहार में पिछले कुछ समय से प्रशासनिक स्तर पर लगातार तबादले और नई तैनाती देखने को मिल रही है। ताजा फेरबदल में एक साथ 23 आईएएस अधिकारियों को नई जिम्मेदारी दी गई है। खासकर जिलों में DDC और SDO के स्तर पर हुए बदलाव को प्रशासनिक कामकाज की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।अब नई जिम्मेदारी संभालने वाले अधिकारियों के सामने अपने-अपने विभाग और क्षेत्रों में विकास योजनाओं, प्रशासनिक व्यवस्था और जनसुविधाओं को बेहतर तरीके से लागू करने की चुनौती होगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post