कोढ़ा थाना पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के मामले में वांछित प्राथमिकी अभियुक्त गौरव झा उर्फ गौरव कुमार झा को विधिवत गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त गेड़ाबाड़ी निवासी ब्रह्मदेव झा उर्फ कैलू झा का पुत्र बताया गया है।
पुलिस के अनुसार गौरव झा को कोढ़ा थाना कांड संख्या 227/26, दिनांक 12 जुलाई 2026 में धारा 8(C), 21(B) एनडीपीएस एक्ट के तहत नामजद किया गया था। पुलिस को उसकी तलाश थी।
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध कटिहार एवं पूर्णिया जिले के विभिन्न थानों में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। इनमें मारपीट, हत्या के प्रयास, चोरी, धोखाधड़ी, आर्म्स एक्ट और एनडीपीएस एक्ट से संबंधित मामले शामिल हैं। पूर्णिया मुफस्सिल थाना कांड संख्या 158/26 में भी वह एनडीपीएस एक्ट के तहत वांछित बताया गया है। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध अग्रतर विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है। साथ ही उसके आपराधिक इतिहास और विभिन्न मामलों में उसकी संलिप्तता की जांच की जा रही है।
Post a Comment