Top News

दरवाजे पर खड़ी बाइक चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात


कुरसेला थाना क्षेत्र के तीनघरिया में शुक्रवार देर रात चोरों ने घर के दरवाजे पर खड़ी बाइक चोरी कर ली। घटना के बाद बाइक मालिक मिथुन कुमार, पिता सुंदर मंडल, ने कुरसेला थाना में लिखित आवेदन देकर बाइक बरामद करने की गुहार लगाई है।

बताया गया कि बाइक घर के दरवाजे पर खड़ी थी। देर रात चोर बाइक लेकर फरार हो गए। चोरी की पूरी वारदात तीनघरिया ढाला के पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। फुटेज में एक चोर बाइक लेकर जाते हुए दिखाई दे रहा है।

सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोर की पहचान और उसकी तलाश में जुटी है। बाइक बरामदगी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी किए जाने की बात कही जा रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post