Top News

सड़क हादसे में 22 वर्षीय युवक की मौत, तीन माह पहले ही हुई थी शादी

बैसा प्रखंड के रायबेर पंचायत अंतर्गत आमबाड़ी गांव निवासी 22 वर्षीय क्रिष कुमार की सड़क हादसे में मौत हो गई। आमबाड़ी चौक के समीप ट्रक की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। स्थानीय लोगों ने उसे बैसा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद पूर्णिया रेफर कर दिया गया। परिजन उसे पूर्णिया ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

क्रिष अपने माता-पिता स्व. राजू चौधरी और स्व. कैली देवी का इकलौता पुत्र था। माता-पिता के निधन के बाद दादा मोहन लाल चौधरी और दादी विणेश्वरी देवी ने उसका पालन-पोषण किया था। वह पंजाब में मजदूरी करता था और करीब तीन माह पहले ही उसकी शादी नीलम देवी से हुई थी। शादी की खुशियां पूरी तरह खत्म भी नहीं हुई थीं कि हादसे ने परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया। पति की मौत के बाद पत्नी नीलम देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। इकलौते पोते की मौत से दादा-दादी भी सदमे में हैं। घटना के बाद गांव में मातम पसरा है। ग्रामीणों ने बताया कि क्रिष मेहनती और मिलनसार युवक था।

Post a Comment

Previous Post Next Post