Top News

रंगदारी और जेसीबी से रास्ता काटने के मामले में मुखिया पति गिरफ्तार, जेल भेजा गया

 

पूर्णियां/राजेश यादव 

पूर्णिया जिले के सदर थाना क्षेत्र में गुलाबबाग के व्यवसायियों से लाखों की रंगदारी मांगने और जेसीबी से रास्ता काटकर सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। आरोपी मुखिया पति को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।गिरफ्तार आरोपी की पहचान सदर थाना क्षेत्र के बरसोनी निवासी मसीउर रहमान उर्फ मस्सी के रूप में हुई है, जिसकी पत्नी सिकंदरपुर पंचायत की मुखिया हैं।इस संबंध में गुलाबबाग निवासी व्यवसायी राज कुमार मालपानी के लिखित आवेदन पर सदर थाना में कांड संख्या 388/26 दर्ज किया गया था। पीड़ित का मोहम्मदपुर (डगरूआ) में मक्का का गोदाम है


गोदाम तक आने-जाने का एकमात्र रास्ता एनएच से सटे बिहार सरकार की जमीन से होकर गुजरता है।आरोप है कि बिना नंबर प्लेट की सफेद फॉर्च्यूनर से आए मसीउर रहमान, उसके भाइयों और सहयोगियों ने हथियार लहराते हुए गोदाम मालिकों से 15-15 लाख रुपये की रंगदारी मांगी। रंगदारी नहीं देने पर आरोपियों ने जेसीबी मशीन से 20 फीट लंबा और 8 फीट गहरा गड्ढा खोदकर रास्ते को पूरी तरह बाधित कर दिया। बाद में प्रशासन की मौजूदगी में रास्ते को बहाल कराया गया, लेकिन आरोपियों ने पुनः आकर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी दी।पुलिस के अनुसार, आरोपी मसीउर रहमान उर्फ मस्सी का आपराधिक इतिहास रहा है

वह मुखिया पति होने के रसूख का धौंस दिखाकर इलाके में रंगदारी और अवैध गतिविधियों को अंजाम देता रहा है।मामले को लेकर सदर थाना के अपर थानाध्यक्ष शशि भगत ने बताया कि रंगदारी, अवैध तरीके से रास्ता बाधित करने और जान से मारने की धमकी के दर्ज कांड संख्या 388/26 में नामजद आरोपी मसीउर रहमान को गिरफ्तार कर गुरुवार को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। मामले में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post