विश्व हिंदू युवा वाहिनी संघ द्वारा शिवभक्त कांवड़ियों की सेवा एवं सुविधा के लिए पूर्णिया सिटी-कस्बा मार्ग स्थित जबलपुर में इंडियन पेट्रोल पंप से पहले एकदिवसीय निःशुल्क सेवा शिविर का आयोजन किया गया। इस वर्ष सेवा शिविर अपने पांचवें वर्ष में प्रवेश कर चुका है। शिविर का उद्घाटन बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सह कटिहार सदर विधायक तारकिशोर प्रसाद ने फीता काटकर किया। इसके बाद विधायक नितेश सिंह, कटिहार के पूर्व सांसद सह कदवा विधायक दुलाल चंद्र गोस्वामी, भाजपा कार्यकारिणी जिला अध्यक्ष संजीव सिंह, विश्व हिंदू युवा वाहिनी संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह शिविर संरक्षक आशीष गोस्वामी, सीमांचल अध्यक्ष दिलीप कुमार दीपक एवं डॉ. अनिल गुप्ता ने दीप प्रज्वलित कर शिविर का शुभारंभ किया।
कार्यक्रम में भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष मनोज सिंह, पूर्णिया सदर डीएसपी अभिनव पाराशर, डॉ. ए.के. गुप्ता, भाजपा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष सुमित सिंह, लोजपा जिला अध्यक्ष प्रशांत झा एवं भाजपा बिहार प्रदेश प्रवक्ता राजेश यादव सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। इस दौरान आशीष गोस्वामी ने तारकिशोर प्रसाद को भगवा अंगवस्त्र एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। शिविर में मनिहारी से पवित्र गंगाजल लेकर अररिया जिले स्थित मदनपुर बाबा मंडेश्वर धाम में जलाभिषेक के लिए जाने वाले शिवभक्त कांवड़ियों के लिए विभिन्न निःशुल्क सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं। चिकित्सा सहायता के लिए एसएन मेमोरियल हॉस्पिटल, लाइन बाजार एवं एसबी ऑर्थो केयर की टीमें मौजूद रहीं। आपात स्थिति से निपटने के लिए एंबुलेंस की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई।
मौके पर संगठन के राष्ट्रीय मंत्री खगेश कुमार, राष्ट्रीय कार्यालय प्रभारी राकेश सिंह, राष्ट्रीय आईटी सेल प्रभारी नीतीश कुमार, पूर्णिया जिला उपाध्यक्ष संतोष कुमार, अररिया जिला अध्यक्ष पवन राज, राजेश सिंह, महेंद्र दास, राजकुमार, छोटू, महिला मोर्चा की शर्मिला ठाकुर एवं संगीता ठाकुर, नगर अध्यक्ष बेबी देवी, जिला मंत्री प्रिया कुमारी एवं नगर उपाध्यक्ष प्रतिमा कुमारी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। राष्ट्रीय अध्यक्ष सह शिविर संरक्षक आशीष गोस्वामी ने सभी अतिथियों के प्रति आभार जताते हुए कहा कि उनके सहयोग और आशीर्वाद से संगठन के सेवा कार्यों को निरंतर मजबूती मिल रही है।
Post a Comment