बैसा। रौटा थाना क्षेत्र के बलुआ गोस्तरा गांव में जमीन विवाद को लेकर मुखिया जहांगीर समेत अन्य पर मारपीट और जबरन जमीन कब्जाने के प्रयास का आरोप लगा है। मामले में मो. उबेद आलम ने थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। आवेदन में आरोप लगाया गया है कि 27 अगस्त को जमीन पर कब्जे के प्रयास का विरोध करने पर मो. साहिम रोज के सिर पर लोहे की खंती से वार कर घायल कर दिया गया। घायल को बैसा स्वास्थ्य केंद्र से जीएमसीएच पूर्णिया रेफर किया गया। साथ ही सोने का हार और 60 हजार रुपये छीनने का भी आरोप लगाया गया है। मुखिया जहांगीर ने थप्पड़ मारने की बात स्वीकार करते हुए अन्य आरोपों को बेबुनियाद बताया है। थानाध्यक्ष हरि प्रसाद यादव ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
जमीन विवाद में मुखिया समेत अन्य पर मारपीट का आरोप
Cityhalchal News
0
Post a Comment