अररिया के कुर्साकांटा निवासी गर्भवती नीतू देवी की गंभीर स्थिति में रक्त की जरूरत की सूचना पर विश्व हिंदू युवा वाहिनी संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष गोस्वामी ने तत्काल पहल की। परिजनों की गुहार पर उन्होंने पूर्णिया राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल पहुंचकर रक्त की व्यवस्था शुरू कराई। इस दौरान अररिया सदर एसडीओ श्वेतम दीक्षित से फोन पर संपर्क किया गया। एसडीओ ने तत्काल रक्त की ओटीपी उपलब्ध कराई, जिससे रक्त की व्यवस्था में मदद मिली। रक्त उपलब्ध होने के बाद आशीष गोस्वामी ने मरीज से मुलाकात कर परिजनों को हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया। इस मौके पर संगठन के राकेश सिंह, विक्की गोस्वामी, नवीन कुमार, ऋतिक कुमार व अमरेंद्र भगत मौजूद थे।
गर्भवती नीतू के लिए एक फोन पर मिली रक्त की ओटीपी
Cityhalchal News
0
Post a Comment