Top News

पंचायत विकास दिवस पर विधायक विजय खेमका ने ग्रामीणों संग सुनी ‘मन की बात

पूर्णिया पूर्व प्रखंड के रजीगंज पंचायत भवन में रविवार को पंचायत विकास दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विधायक विजय खेमका ने पंचायत प्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम ‘मन की बात’ को सुना।

विधायक ने कहा कि पंचायत विकास दिवस गांव के समग्र विकास की दिशा में सरकार की महत्वपूर्ण पहल है। इसके माध्यम से पंचायत की विकास योजनाओं की समीक्षा, आगामी कार्यों का चयन तथा ग्रामीणों की प्राथमिक आवश्यकताओं को योजनाओं में शामिल करने का अवसर मिलता है। उन्होंने कहा कि जी-राम-जी के तहत गांव में प्राथमिकता के आधार पर आवश्यक कार्यों का चयन कर समयबद्ध तरीके से क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाना चाहिए।

उन्होंने पंचायत स्तर की विकास योजनाओं में सभी वार्डों की भागीदारी और पारदर्शिता पर जोर दिया। कहा कि ‘विकसित भारत–समृद्ध बिहार’ के संकल्प को साकार करने के लिए प्रशासनिक तंत्र को अधिक सक्रिय, संवेदनशील और जवाबदेह होकर कार्य करना होगा। पंचायतों एवं नगर के वार्डों में आयोजित शिविरों को प्रभावी बनाने तथा प्राप्त आवेदनों का निर्धारित समय-सीमा में समाधान करने की जरूरत है।

मौके पर मुखिया, वार्ड सदस्य रेणु देवी, सुमीत कुमार, धीरेन्द्र चौधरी, सना उल्लाह, बीस सूत्री अध्यक्ष पानो देवी, भाजपा नेता बिरेन्द्र सिंह, शैलेन्द्र साह, निर्मल मेहता सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post