Top News

मन की बात में पीएम मोदी ने नवाचार, नशामुक्ति व स्वच्छता पर दिया जोर

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 137वें एपिसोड का श्रवण रविवार को पूर्णिया सदर विधानसभा क्षेत्र के नगर मंडल मध्य भाग अंतर्गत शक्ति केंद्र भट्ठा बाजार के बूथ संख्या 90 स्थित आदर्श मध्य विद्यालय में किया गया। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने देश में हो रहे नए प्रयासों, नवाचार, देशभक्ति और सामाजिक सुधारों पर चर्चा की।

पीएम मोदी ने युवाओं से नशामुक्त भारत अभियान को सफल बनाने के लिए वीडियो, रील और पोस्ट के माध्यम से जागरूकता फैलाने की अपील की। उन्होंने हर घर तिरंगा अभियान की सफलता का उल्लेख करते हुए बताया कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आठ करोड़ से अधिक तिरंगा सेल्फी अपलोड की गईं। साथ ही पीएम स्वनिधि योजना के जरिए महिलाओं के आत्मनिर्भर बनने और अमरनाथ यात्रा के दौरान स्वच्छता अभियान की भी चर्चा की।

प्रधानमंत्री ने किसानों से पारंपरिक खेती के साथ आधुनिक एवं नई फसलों की खेती अपनाने तथा ऐतिहासिक विरासत के संरक्षण पर भी जोर दिया। कार्यक्रम में भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सह क्षेत्रीय प्रभारी सरिता राय सहित कला देवी, मीना देवी, पार्वती देवी, प्रेरणा कुमारी, पीहू कुमारी, पूनम देवी समेत अन्य लोग उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post