कुरसेला। कुरसेला थाना क्षेत्र के एनएच-31 स्थित ढाबा सुतारा पेट्रोल पंप के समीप रविवार को एक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने गहरे गड्ढे में पलट गई। हादसे में कार सवार सभी लोग बाल-बाल बच गए। जानकारी के अनुसार कार सवार एनएच-31 से देवपुर गांव की ओर जाने वाली ग्रामीण सड़क पर जा रहे थे। इसी दौरान सड़क पर उतरते समय चालक का वाहन पर नियंत्रण नहीं रहा और कार अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलट गई। दुर्घटना के बाद कार सवार सभी लोग सुरक्षित बाहर निकल आए। घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। सूचना मिलने पर कुरसेला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
सड़क किनारे गड्ढे में पलटी कार, सवार सभी लोग बाल-बाल बचे
Cityhalchal News
0
Post a Comment