कुरसेला। कुरसेला प्रखंड क्षेत्र में कोसी नदी का जलस्तर रविवार को स्थिर रहा। नदी खतरे के निशान से करीब 60 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है। जलस्तर में कमी नहीं आने से तटीय एवं निचले इलाकों में रहने वाले लोगों की परेशानी बनी हुई है। हालांकि ग्रामीण क्षेत्रों की सड़कों पर जमा बाढ़ का पानी अब धीरे-धीरे कम होने लगा है। नगर पंचायत क्षेत्र की बाघमारा ग्रामीण सड़क और प्रखंड क्षेत्र की पत्थर टोला सड़क पर भी पानी घटने लगा है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि कोसी के जलस्तर में कमी का सिलसिला जारी रहा तो जल्द ही इन सड़कों पर आवागमन शुरू हो सकता है। फिलहाल क्षेत्र में बाढ़ की स्थिति नियंत्रण में है और किसी नए संकट की सूचना नहीं है।
कोसी का जलस्तर स्थिर, खतरे के निशान से 60 सेंटीमीटर ऊपर
Cityhalchal News
0
Post a Comment